Prayagraj News: कपड़े और फोटोस्टेट की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: अल्लापुर में लेबर चौराहे के समीप शनिवार सुबह एक मकान के भूतल पर स्थित कपड़े और फोटोस्टेट की दुकान में आग लग गई। लपटें और धुआं उठता देख इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फोटोस्टेट मशीन और कपड़ों सहित लाखों का सामान जल चुका था। लेबर चौराहा निवासी बृजेश कुमार मकान के ऊपरी तल पर परिवार के साथ रहते हैं, जबकि भूतल पर कपड़े और फोटोस्टेट की दुकान चलाते हैं। शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे आसपास के लोगों ने दुकानों से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर बृजेश और उनके परिजन नीचे पहुंचे और शटर खोला। आग फैल चुकी थी और दुकान में लपटें उठ रही थीं। आननफानन में परिवार के लोग घर से बाहर भागे। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भवन स्वामी परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.