प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से इस वर्ष की रामलीला 'गाथा राम की' शीर्षक से आयोजित की जाएगी। रामलीला के दौरान आकर्षण का केंद्र बुंदेलखंड छत्रसाल अखाड़ा, सागर की अखाड़ा नृत्य (मार्शल आर्ट), श्री कृष्ण लोक संस्कृति विकास संस्थान, मप्र का बधाई नृत्य और रांची के नवयुवक संस्थान के कलाकारों का छाऊ नृत्य रहेगा। यह जानकारी गुरुवार को कमेटी के रामवाटिका स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम पुस्तिका के विमोचन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त 'कक्कू भइया' ने दी। अध्यक्ष ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ चार अक्तूबर को मुकुट पूजन से होगा। छह अक्तूबर को पितृपक्ष एकादशी को लंकेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रामलीला का शुभारंभ आठ से प्रतिदिन निकलने वाली भगवान राम की शोभायात्रा शाम स...