Prayagraj News: कटरा रामलीला कमेटी आज से करेगी पात्रों का चयन
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला को भव्यता देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लोककला विशेषज्ञ अतुल यदुवंशी के निर्देशन में रामलीला का मंचन कराने का निर्णय लिया गया है। रामलीला में पात्रों के चयन के लिए एक सितंबर से तीन दिनों तक कलाकारों का चयन कमेटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त कक्कू भइया ने बताया कि प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पूर्व अनुभव अनिवार्य नहीं है। इविवि के छात्र-छात्राएं, रंगकर्मी व युवा प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। कमेटी ने सर्वसम्मति से युवा कलाकारों को रामलीला में अवसर देने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: काठगोदाम रामलीला की तैयारियां तेज, 11 अक्तूबर से होगा मंचन यह भी पढ़ें- Kannauj ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.