Prayagraj News: कटरा में चार को मुकुट पूजन, छह को लंकेश की यात्रा
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री कटरा रामलीला कमेटी ने दशहरा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी है। महोत्सव का शुभारंभ चार अक्तूबर को कमेटी के रामवाटिका स्थित परिसर में होगा। जब भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के मुकुट का पूजन विधिविधान से किया जाएगा। इसी तरह छह अक्तूबर को पूरे कटरा क्षेत्र में लंकेश की शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली जाएगी। इसके लिए जबलपुर व मेरठ से डीजे बैंड को बुलाया गया है। जबकि दस अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक प्रतिदिन भगवान की शोभायात्रा का आयोजन होगा। यात्रा मुनि भरद्वाज आश्रम से निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.