प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी और नगर वरिष्ठ महामंत्री विजय केसरवानी ने गुरुवार को एसीपी कर्नलगंज व डीसीपी से वार्ता कर त्योहारों के दौरान अतिक्रमण अभियान रोकने की मांग की।व्यापार मंडल के प्रयास से कटरा बाजार में अभियान तत्काल रोक दिया गया। राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों को भी त्योहार को देखते हुए राहत दी गई है। व्यापार मंडल ने पूरे शहर में त्योहारों तक अभियान रोकने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शहर में सड़कों पर अतिक्रमण देख भड़के डीसीपी सिटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...