प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त कक्कू भैया ने पदाधिकारियों की सर्वसम्मति पर रामलीला का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी अतुल यदुवंशी से कराने का निर्णय लिया है। रंगकर्मी ने बताया कि नए कलाकारों को भूमिकाओं के चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। कलाकारों की चयन प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होकर तीन सितंबर तक चलेगा। इसके लिए कमेटी के राम वाटिका स्थित परिसर में रोजाना दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलाकारों का चयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...