प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में मंगलवार को कजरी महोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आर्य कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या सुधा रानी उपाध्याय रहीं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने आकर्षक डिजाइन बनाई तो पारंपरिक कजरी गीतों व मनमोहक लोकनृत्य की प्रस्तुतियों से पूरा माहौल सावन के रंग में सराबोर हो गया। साथ ही पारंपरिक वेशभूषा व प्रतियोगिता व मनोरंजक खेल भी हुए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मातृ शक्तियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव में मातृ भारती की उपाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष सिमरन, महामंत्री ज्योति गुप्ता, गरिमा, वसुंधरा, शिल्पा, उमा, सुचिता, ...