प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: गंगा के कछारी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। कानपुर बैराज से लगातार तीसरे दिन दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद प्रयागराज के फाफामऊ और छतनाग में गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों तक गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यमुना का जलस्तर फिलहाल सामान्य बना हुआ है, लेकिन टोंस नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा के प्रवाह में रुकावट शुरू हो गई है, जिससे गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। कानपुर बैराज से बुधवार को गंगा में दो लाख 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले मंगलवार को दो लाख 50 हजार क्यूसेक और सोमवार को दो लाख 24 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रविवार को बैराज से छोड़ा गया एक लाख 24 हजार क्यूसेक पानी प्रया...