Prayagraj News: कक्षा 12 की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: नैनी कोतवाली क्षेत्र के कनैला गांव में गुरुवार रात 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। कनैला गांव निवासी राम कुशल भारती मजदूरी करते हैं। उनकी दो बेटी और एक बेटा हैं। चांदनी भारतीय सबसे छोटी थी। उसने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। गुरुवार रात चांदनी के माता-पिता डांडी दशहरा मेले में गए थे, जबकि दोनों भाई और बहन छत पर थे। चांदनी अपने कमरे में अकेली थी और दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो चांदनी पंखे के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रही थी। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.