Prayagraj News: कक्षा नौ की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला
प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: नैनी कोतवाली क्षेत्र के चक दाऊद नगर, माहरा का पुरवा इलाके में शुक्रवार देर रात कक्षा नौ की छात्रा का शव घर की दूसरी मंजिल के किचन में लटका मिला। छात्रा के माता-पिता एक समारोह में गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय पायल विश्वकर्मा पुत्री अरविंद कक्षा नौ में पढ़ती थी। शुक्रवार को पायल की मां और पिता एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। जब पिता घर वापस आए तो अन्य बच्चे प्रतीक और पलक कमरे में थे, लेकिन पायल नहीं दिखाई दी। ऊपर जाकर देखा तो किचन में पायल लोहे की रॉड में दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों के मुताबिक, घर से जाते समय पायल बिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.