प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: साउथ मलाका में बुधवार को 33केवी की सप्लाई बाधित होने से कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। इसी तरह मलाकराज में फॉल्ट आने से साउथ मलाका, मलाकराज, इंद्रपुरी कॉलोनी और बैरहना में आधे घंटे बिजिली गुल रही। शाम को फॉल्ट के कारण ईदगाह, सम्मेलन मार्ग, चंद्रलोक से लेकर मानसरोवर तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई। शाम को चार बजे अटाला में भी सप्लाई बाधित हुई। बैरहना में काली माई मंदिर और पहलनवान वीर बाबा ट्रांसफॉर्मर मरम्मत कार्य के कारण कई घंटे बिजली गुल रही। इससे पूर्व करेली में मंगलवार देर रात गौसनगर में फॉल्ट आने से अंधेरा छा गया। शाम को दारागंज के राधा नगर कॉलोनी में भी घंटों बिजली गुल होने से लोग परेशान हुए। यह भी पढ़ें- लखनऊ के 57 गांवों के लोंगों के लिए राहत की खबर, बिछेगा बिजली का नया नेटवर्क

हिंदी हिन्दुस्तान ...