प्रयागराज, अगस्त 2 -- Prayagraj News: शहर के कई इलाकों में रविवार को बिजली विभाग के मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में लगातार बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मलाकराज फीडर से जुड़े देवड़ा सदन, भुसा वाली गली, साउथ मलाका, मलाकराज, इंद्रपुरी और बैहराना समेत कई मोहल्लों में पेड़ों की छंटाई के लिए सुबह करीब 11:15 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्लॉक लिया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं, बाई का बाग फीडर पर मरम्मत कार्य के कारण करीब आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- Haldwani News: मेंटेनेंस के लिए घंटों गुल रही बिजली दरियाबाद क्षेत्र में चेहल्लुम जुलूस के मद्देनजर हाईटेंशन लाइन के तारों को ऊंचा करने का कार्य किया गया। इसके लिए दोप...