प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। औषधि निरीक्षण टीम ने शुक्रवार को शहर के चार ब्लड बैंकों में छापा मारा। इस दौरान बाई का बाग स्थित एक निजी ब्लड बैंक में मानक का पालन न होने और जांच रिपोर्ट में खामी पाए जाने को लेकर उसे सील कर दिया गया। औषधि निरीक्षक सुनील रावत के नेतृत्व में टीम ने अन्य तीन निजी ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया। यहां बिना जांच के ही मरीजों को ब्लड दिया जा रहा था, जिससे गंभीर इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। इसके अलावा, कोल्ड चेन में लापरवाही और तकनीकी स्टाफ की कमी के साथ कई गड़बड़ियां पाई गई हैं। बिना जांच ब्लड जारी करने और ज्यादा वसूली के भी प्रमाण मिले। यह भी पढ़ें- कमियां पाए जाने पर 7 और ब्लड सेंटर कराए बंद, खराब डीप फ्रीजर में मिले ब्लड पैक इस दौरान नमूने एकत्र करके जांच के भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर ब...