Prayagraj News: ओपीडी में डॉक्टरों के पास 67 दवाओं की सूची
प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में मरीजों का बाहर से दवाएं न खरीदना पड़े इसके लिए ओपीडी में दवाओं की सूची उपलब्ध करा दी गयी है। इससे ओपीडी में डॉक्टर सूची में दर्ज दवाएं ही मरीजों के दवा पर्चा पर लिखेंगे। इससे मरीज को अस्पताल के दवा काउंटर पर ही दवाएं मिल सकेंगी। वर्तमान में दवा की सूची ओपीडी में न होने के कारण कई दवाएं मरीज को बाहर से खरीदनी पड़ती थी। ओपीडी में उपलब्ध कराई गयी सूची में 67 दवाएं शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा मेडिसिन विभाग, त्चचा रोग, हृदय रोग, गैस्ट्रोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मानसिक रोग, ईएनटी और टीबी व सांस रोग विभाग की दवाएं शामिल रहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.