प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: पित्त की थैली में पथरी और हर्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत के मामले में जॉर्जटाउन पुलिस ने एसआरएन अस्पताल के सर्जन डॉ. राहुल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतक के सिपाही बेटे की शिकायत पर सीएमओ ने मेडिकल बोर्ड गठित कर मामले की जांच कराई थी। बोर्ड की रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप सही पाए गए। प्रतापगढ़ के बैजलपुर निवासी यूपी पुलिस के सिपाही रवि प्रजापति ने बताया कि उनके 65 वर्षीय पिता पेट दर्द से परेशान थे। उन्हें एसआरएन अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने पित्त की थैली में पथरी बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। आरोप है कि ऑपरेशन के समय फेफड़ों से संबंधित समस्या बताते हुए एसआरएन में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया। रवि के मुताबिक, इसके बाद डॉ. राहुल सिंह से संपर्क किया गया। आर...