प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। इलाज के बाद नगर निगम के पेंशनर और कर्मचारियों के खर्चे की प्रतिपूर्ति पर ग्रहण लग गया है। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, लेकिन नगर निगम का सिस्टम अब तक संबंधित पोर्टल से लिंक नहीं हो सका। नतीजा यह कि ऑफलाइन मेडिकल बिल लेकर पहुंच रहे कर्मचारियों और पेंशनरों को लौटाया जा रहा है। इस अड़चन की वजह से इलाज पर खर्च कर चुके कर्मचारी और पेंशनरों की प्रतिपूर्ति अटक गई है। यह भी पढ़ें- 2014 में रिटायरमेंट.फिर भी नहीं मिली पेंशन! 12 साल बाद आया ये बड़ा आदेशऑनलाइन व्यवस्था की लागू एक अक्तूबर से ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद मैनुअल चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। नगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र ...