प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: मनौरी गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगा है। कड़क सिंह पासी का आरोप है कि गांव के सात लोगों ने पहले उससे अपने मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन रुपये मंगवाए और वापस मांगने पर घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में वह और उसके माता-पिता घायल हो गए। पूरामुफ्ती पुलिस सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...