Prayagraj News: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी हो चिकित्सा प्रतिपूर्ति की व्यवस्था
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की जिला शाखा की मासिक बैठक रविवार को कटरा स्थित आर्य समाज मंदिर में अध्यक्ष आरके जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी ऑनलाइन शासनादेश में पेंशनरों को ऑफलाइन आवेदन की सुविधा देने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि वृद्धावस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने के कारण कई पेंशनर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थ हैं। इसके लिए जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से व्यवस्था लागू करने का अनुरोध किया गया। बैठक में जिला मंत्री डॉ. वीके मिश्र ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट आने तक पेंशनरों को भ्रमित नहीं होना चाहिए। बैठक में उमेश शर्मा, एके बनर्जी, आरके कबीर, रामेश्वर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.