प्रयागराज, नवम्बर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पांच फरवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र निर्धारण में अभी से खेल शुरू हो गया है। इस साल 26 अक्तूबर को जारी ऑनलाइन केंद्रों की सूची में प्रयागराज में 269 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल 258 केंद्र ऑनलाइन बने थे जिनमें से 48 इस साल कट गए हैं। इस प्रकार देखा जाए तो 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए 59 नए स्कूल केंद्र बने हैं। केंद्र निर्धारण नीति में राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को प्राथमिकता देने की शर्त के बावजूद पिछले साल की तुलना में केंद्र बनने वाले स्कूलों में वित्तविहीन की संख्या अधिक हैं। प्रयागराज में तकरीबन डेढ़ दर्जन राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों का नाम केंद्र की सूची से हटाया गया है जिसका सीधा लाभ वित्तविहीन स्कूलों को मिला है। आ...