प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में मोहसा-करौंदा-अगासोद-बीना रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू कर दी गई है। इससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था से ट्रेनों को सुरक्षित अंतराल पर चलाना संभव होगा, जिससे रेलखंड की लाइन क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों की समयपालन में सुधार होगा। परियोजना के तहत मोहसा और करौंदा स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली को उन्नत किया गया है। ट्रेन की स्थिति का पता लगाने के लिए 144 एमएसडीएसी उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा 27 नए चार पहलू वाले सिग्नल लगाए गए और 12 मौजूदा सिग्नलों को अपग्रेड किया गया है। अगासोद-करौंदा खंड में समपार फाटक संख्या 313 को भी इंटरलॉक किया गया है। रेलवे के अनुसार, स्वचालित प्रणाली से मानवीय त्...