प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल की सुपरस्पेशियालिटी विंग पीएमएसएसवाई में ओपीडी बंद होने बाद से ही रैंप वाले मार्ग का बंद कर दिया जाता है। इससे अस्पताल के किसी वार्ड से पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है। मरीजों की सुविधा के लिए रैंप से होते हुए दूसरे गेट से मरीज अंदर चले जाते थे। लेकिन गेट पर सुबह नोटिस चस्पा दी गयी है कि गेट सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही खुला रहेगा। कर्मचारियों के अनुसार पीएमएसएसवाई बिल्डिंग की एसी का तापमान बनाए रखने के लिए गेट बंद कर दिया जाता है। केवल मुख्य गेट से मरीज आते जाते हैं। गेट के बंद रहने से इमरजेंसी में लोगों को बाहर निकलना मुश्किल होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...