प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: पुराने शहर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में विभाग ने 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में कई स्थानों पर मीटर बाईपास कर और कटिया डालकर एयर कंडीशनर (एसी) चलाने के साथ किरायेदारों को भी अवैध बिजली आपूर्ति करते हुए पकड़ा गया। कल्याणी देवी अधिशासी अभियंता शशांक गुप्ता, उपखंड अधिकारी अनिल कुमार यादव, करैलाबाद अधिशासी अभियंता विजय कटारिया और एसडीओ भोलानाथ मिश्रा के नेतृत्व में खुसरोबाग, हिम्मतगंज, भूसौली टोला, सुल्तानपुर भावा, अहमदगंज और दरियाबाद में अभियान चलाया गया। करीब 50 उपभोक्ताओं की जांच में 11 लोग मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते मिले, जबकि तीन ने एलटी लाइन से कटिया डाल रखी थी। दरियाबाद में चार उपभोक्ताओं के यहां भी कनेक्शन होने के बावजूद चोरी से एसी चलाते पाए गए। सभी के अवै...