Prayagraj News: एसडीएम की टेबल पर रख दी नोटों की गड्डी, बोले- काम करा दो साहब
प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सदर तहसील में शुक्रवार को आयोजित जनता दर्शन के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक अधिवक्ता एसडीएम के सामने नोटों की गड्डी लेकर पहुंच गया। अधिवक्ता ने टेबल पर रुपये रखते हुए कहा कि लेखपाल 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। यदि यही प्रक्रिया है तो ये रुपये आपके सामने ही दे रहा हूं, काम करा दीजिए। घटना से कुछ देर के लिए तहसील परिसर में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी भी हैरान रह गए।शुक्रवार को एसडीएम सदर अंकित वर्मा जनता दर्शन में सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और अपनी जेब से नोटों का बंडल बाहर रखते हुए कहा कि उनके पास सिकंदर यादव नाम के व्यक्ति ने जमीन की पैमाइश के लिए कहा था। क्षेत्र में भूमाफिया के सक्रिय होने के कारण दूसरे लेखपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.