Prayagraj News: एसएसएफ जवानों ने पौधरोपण कर किया जागरूक
प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। 03वीं वाहिनी एसएसएफ की ओर से शुक्रवार को बारा में पौधरोपण अभियान चलाकर जन-जन को जागरूक किया गया। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र की देखरेख में चले अभियान में जवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, हमारा कर्तव्य और एक पेड़, एक जीवन, एक भविष्य का सार्थक संदेश दिया।जवानों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल की भी शपथ ली। इस अवसर पर प्रेमप्रकाश यादव, राजीव यादव, हरेंद्र सिंह यादव, केशव चंद्र राय, सुधीर यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.