प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसएफ आरक्षी दिलीप कुमार के आवास से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और तीन मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात परिवार के सदस्यों के सोने के बाद चोरी की वारदात हुई। धूमनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। मूलरूप से फतेहपुर के दिलीप कुमार सिविल एयरपोर्ट में तैनात एसएसएफ आरक्षी पद पर तैनात है। वह कालिंदीपुरम में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते है। आरोप है कि पांच अक्तूबर की देर रात घर से तीन मोबाइल, करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने की कान की टप्स, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, 14000 रुपये नकदी और बैग व कपड़े चोरी हो गई। अलसुबह करीब पौने पांच बजे ड्यूटी जाने के लिए उठने के बाद चोरी होने की जानका...