Prayagraj News: एसआरएन में 10 शौचालय आरक्षित, भटक रहे तीमादार
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में तीमारदारों व डॉक्टरों के बीच विवाद का कारण केवल इलाज ही नहीं है बल्कि कई अन्य अव्यवस्थाएं भी जिम्मेदार हैं। सबसे ज्यादा परेशानी शौचालय को लेकर है। मरीज यदि वार्ड में भर्ती है तो उसके लिए वार्ड के अंदर शौचालय की सुविधा मिल जाएगी। लेकिन दूर-दराज से आए तीमारदार यदि किसी वार्ड के पास बने शौचालय का उपयोग करना चाहें तो संभव नहीं हैं। अस्पताल में लगभग 10 ऐसे शौचालय हैं, जो केवल स्टाफ के लिए आरक्षित है। आरक्षित शौचालय का उपयोग केवल डॉक्टर, नर्स व अस्पताल के कर्मचारी करते हैं उसके बाद ताला बंद कर दिया जाता है। ऐसे में यदि तीमारदार को जरूरत हो तो उसे मरीज को छोड़कर अस्पताल के गेट पर बने सार्वजनिक शौचालय में आना पड़ेगा। शौचालय में पेशाब के लिए भी पांच रुपये देने होंगे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.