Prayagraj News: एसआरएन में सफाईकर्मियों ने दूसरे दिन भी की नारेबाजी
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल में आउटसोर्स सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। लगभग 350 से अधिक सफाईकर्मियों ने गेट के पास अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस बीच प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को अस्पताल प्रशासन की ओर से हड़ताल खत्म करके काम पर लौटने के लिए सख्त चेतावनी दी गई। लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। सुबह, दोपहर और रात की ड्यूटी में कार्यरत सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते अस्पताल परिसर और 18 वार्डों में कूड़ा फैला रहा। वार्ड में रखे डस्टबिन भर जाने के बाद फर्श पर कूड़े फैल गए। शौचालय और बाथरूम की पर्याप्त सफाई न होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एसआरएन में सफाईकर्मी मांग पर अड़े, हड़ताल जारी ट्रामा सेंटर, गैस्ट्रोलॉजी, हृदय रोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.