Prayagraj News: एसआरएन में बॉक्स तोड़कर चोर उठा ले हैज पाइप
प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की सुरक्षा खतरे में है। परिसर में लगे फायर हौज बॉक्स को तोड़कर चोर हौज पाइप उठा ले जाते हैं। पिछले छह माह में 10 हौज बॉक्स से पाइप गायब हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोई अग्नि दुर्घटना होती है तो आग बुझाना मुश्किल होगा। अस्पताल परिसर में संसाधन की दृष्टि से जिले की सबसे बड़ी पुलिस चौकी है, लेकिन चोरों पर कोई अंकुश नहीं रखती। वहीं, अस्पताल में 80 भूतपूर्व सैनिक भी बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, लेकिन अस्पताल परिसर में लगे सुरक्षा उपकरण सुरक्षित नहीं है। अस्पताल परिसर में 40 स्थानों पर फायर हौज बॉक्स लगाए गए हैं। बॉक्स ने रखे एस्बेस्टस से बने हौज पाइप की बाजार में कीमत 10 से 13 हजार रुपए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.