प्रयागराज, नवम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के विस्तार के लिए शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के आवास को ध्वस्त करने का कार्य रात-दिन चल रहा है। लगभग 60 फीसदी मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। केद्रीय पैथोलॉजी के सामने स्थित शारीरिक शिक्षा विभाग की बिल्डिंग को भी गिरा दिया गया। इससे लेवल वन ट्रॉमा सेंटर और मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय पैथोलॉजी के पास 100 बेड के क्रिटिकल केयर सेंटर की बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दिसंबर में बिल्डिंग अस्पतला को हैंडओवर कर दी जाएगी। क्रिटिकल केयर सेंटर में जांच की एकीकृत व्यवस्था के लिए एक्सरे, एमआरआई, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड की जांच की एक छत के नीचे होने लगेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...