प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में दो दिन से बंद एमआरआई मशीन के शुरू होने से मरीजों को राहत मिली। गुरुवार को ओपीडी और भर्ती 16 मरीजों की एमआरआई की गयी। तकनीकी समस्या के चलते मंगलवार और बुधवार को एमआरआई की जांच कराने आए मरीजों की तीन माह आगे की तारीख दे दी गयी थी। एमआरआई तकनीशियन के अनुसारा प्रतिदिन 70 से 80 मरीजों की एआरआई की जरूरत रहती है। लेकिन मशीन की क्षमता एक दिन में अधिकतम 20 एमआरआई करने की है। 10 साल पुरानी एमआरआई मशीन माह में दो-तीन बार खराब होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...