प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के नई बिल्डिंग में आईसीयू के पास एक पिलर क्षतिग्रस्त होने से खतरा बढ़ गया है। बारिश होते हुए पिलर से पानी टपकने लगता है। इससे आईसीयू के पास बैठने वाले तीमारदारों को परेशानी होती है। पिलर के ऊपर वाली छत पर सोलर पैनल लगया गया है, जिससे पानी का निकास बंद हो गया है। छत पर पानी भरा रहने से पिलर ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है। वार्ड के कर्मचारियों ने इस बारे में अस्पताल प्रशासन को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीमारदारों का कहना है कि किसी भी समय पिलर गिर सकता है। आईसीयू में 10 बेड हैं, साथ ही 30 से 40 तीमारदार क्षतिग्रस्त पिलर के पास ही बैठते हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पीएमएसएवाई बिल्डिंग के सामने सड़क क्षतिग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...