Prayagraj News: एसआरएन ट्रामा सेंटर में न्यूरो, आर्थो की ओटी शुरू
प्रयागराज, जुलाई 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में न्यूरो और आर्थो के माइनर ऑपरेशन शुरू हो गया है। इसके लिए ऑपरेशन थियेटर में नई मशीनों को स्थापित करने के साथ ओटी की साज-सज्जा को बेहतर किया गया है। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को माइनर ऑपरेशन के लिए पुरानी बिल्डिंग व पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में नहीं जाना पड़ता। ट्रामा सेंटर को ओटी कॉम्प्लेक्स कई माह से बंद था, जिसे मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा के निर्देश पर 15 दिन पूर्व खोला गया था। ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज आते हैं जिसमें 20 से 25 मरीजों को माइनर ऑपरेशन की जरूरत होती है। ट्रामा सेंटर में ओटी की सुविधा शुरू होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.