Prayagraj News: एसआरएन को मिलेगी ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से मुक्ति
प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में बिजली की समस्या से मरीजों और अस्पताल प्रशासन को जल्द राहत मिलने वाली है। नए साल में अस्पताल को बिजली की ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने का काम कराया जा रहा है। दिसंबर में काम पूरा कर सिस्टम चालू होने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस परियोजना के तहत अस्पताल में 630-630 केवीए क्षमता के दो नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं। इनमें एक ट्रांसफॉर्मर नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करेगा, जबकि दूसरा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रखा जाएगा। किसी तकनीकी खराबी या ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत आने पर दूसरे ट्रांसफॉर्मर से बिजली आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.