प्रयागराज, सितम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) के नोडल अधिकारी पर निरीक्षण के दौरान गायब रहने पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नोडल अधिकारी से जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के साथ एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित नोडल अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए और जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद रहें। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाई: डीएम अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधा...