Prayagraj News: एसआरएन के टीबी विभाग में बेड फुल, लौट रहे मरीज
प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: मौसम में उतार-चढ़ाव का प्रभाव लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इस बीच एसआरएन अस्पताल के सांस व टीबी रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। पिछले पांच दिनों से औसतन 280 से 300 मरीज तक पहुंच रहे हैं। वहीं भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्ड फुल हो गया है। अस्पताल के जनरल वार्ड में सभी बेड भर चुके हैं। बुधवार को रीवा से आए एक मरीज राहुल सिंह को ओपीडी में डॉक्टर ने भर्ती होने की सलाह देकर वार्ड में भेज दिया। लेकिन वार्ड में बेड न खाली होने के कारण उसे अगले दिन आने के लिए कह दिया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए मरीज के परिजन ने डॉक्टरों से प्राइवेट रूम देने के लिए कहा। लेकिन कहा गया कि टीबी के मरीजों को प्राइवेट वार्ड में कमरा आवंटित नहीं किया जाता है। कोई रास्ता न दिखने पर निराश होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.