प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में 22 अक्तूबर को अधिवक्ताओं और डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट की घटना, दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए एफआईआर और प्रकरण की जांच के लिए गठित एसआईटी को लेकर आयुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा के बीच अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श हुआ। प्रााचार्य ने मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विभु मिश्रा और मेडिकल छात्रों के साथ की गयी मारपीट को लेकर सीनियर डॉक्टरों की नाराजगी से अवगत कराया। प्राचार्य ने पुलिस आयुक्त से अस्पताल की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एसआरएन पुलिस चौकी को थाना के रूप में उच्चीकृत करने पर चर्चा की। चौकी को थ...