Prayagraj News: एसआरएन की लांड्री बनी पार्किंग, चार मशीन खराब
प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल की मॉडर्न लांड्री में कपड़े धुलने वाली दो और कपड़ों को सुखाने वाले दो ड्रायर मशीन खराब है। मशीनों के खराब होने से वार्ड और ओटी से धुलाई के लिए निकलने वाले कपड़े समय से नहीं धुले जा रहे हैं। अब लांड्री पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि बेड की चादर, तकिया की कवर, ओटी के कपड़े धुल भी जाते हैं तो बरसात में सूखने में अधिक समय लगता है। ड्रायर मशीन में कपड़े एक दो घंटे में ऑटोमेटिक धुल जाते हैं। लेकिन ड्रायर की खराबी से तीन-चार दिन बाद चादर सूख रहे हैं। लांड्री के कर्मचारी खराब मशीनों के ऊपर कपड़े फैलाकर सुखाते हैं। यहां तक कि बारिश में बाइक को भीगने से बचाने के लिए लांड्री के अंदर पार्किंग भी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.