Prayagraj News: एसआरएन का नाम बदलने के लिए सीएम को ज्ञापन
प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल का नाम अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर किए जाने की मांग को लेकर महुआ डाबर संग्रहालय परिवार की ओर से जारी अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को छठवें दिन जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में स्थित रोशन सिंह के प्रतिमा स्थल पर नारेबाजी की। अपराजिता न्याय समिति के प्रबंधक अतुल सिंह ने कहा कि मांग के बावत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भेजा गया है।डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. सर्वेश सिंह, डॉ. शाह आलम राना, निशांत मोदनवाल, रणविजय सिंह, अग्निवेश तिवारी, शिवांग त्रिपाठी, हिमांशु सिंह, योगेश तिवारी, मनु सिंह, प्रभात कुमार, शुभम सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.