प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज-तीमारदार आते हैं। लेकिन वार्ड, ओपीडी और परिसर में स्थित नौ शौचालयों में कई माह से ताले लगे हैं। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर मुख्य द्वार के पास बने सार्वजनिक शौचालय में जाना पड़ता है, जहां 10 से 20 रुपये देने पड़ते हैं।

शौचालयों की समस्या ओपीडी सभागार में महिला, पुरुष व दिव्यांगों के लिए शौचालय बने हैं। लेकिन पुरुषों का एक शौचालय तीन माह से बंद है। वहीं, दिव्यांगों के शौचालय अमृत फार्मेसी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित है। जहां, दिव्यांग शौचालय लिखा था वहां, कागज चिपका दिया गया है। ट्रामा सेंटर में प्रथम और द्वितीय मंजिल पर स्थित शौचालय में ताला बंद कर दिया गया है। दोनों शौचालय का उपयोग केवल डॉक्टर और स्टाफ के लो...