प्रयागराज, नवम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, ईश्वर शरण शुक्ल। एसआरएन अस्पताल में इस वर्ष मार्च में पहली बार जीवित व्यक्ति की किडनी ट्रांसप्लांट प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो पूरी तरह सफल रही। इस तकनीक को और विस्तार देते हुए अगले साल से अस्पताल में ब्रेन डेड मरीज के अंगदान की भी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डॉक्टरों के अनुसार मशीनों के कल-पुर्जों की तरह व्यक्ति के अंग भी एक वक्त के बाद खराब हो जाते हैं। यहां तक कि बीमारी व हादसों से भी अंग समय से पहले खराब हो जाते हैं। ऐसे समय में अंगदान के जरिए जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। अंगदान के लिए नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (नोटो) से मंजूरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिलीप चौरसिया के अनुसार अंगदान शुरू होने से...