Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल में तीमारदारों को तीन घंटे तक नहीं मिला स्ट्रेचर
प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल में सोमवार को तीमारदारों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। स्ट्रेचर न मिलने से मरीजों को उपचार के लिए वार्ड तक ले जाना मुश्किल हो गया। स्टैंड पर अस्पताल की ओर से केवल 25 स्ट्रेचर उपलब्ध कराए गए थे, जो सुबह 11 बजे तीमारदार लेकर चले गए। हालांकि वापस करने के लिए केवल पांच लोग ही आए। वहीं ट्रामा सेंटर के गेट पर पांच स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया था, जिसे ले जाने वाले तीमारदार तीन घंटे तक वापस करने नहीं आए। तीमारदार हरीश कुमार, धर्मराज, ओम प्रकाश स्टैंड पर तीन घंटे तक स्ट्रेचर का इंतजार करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.