प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में गुरुवार रात डॉक्टरों द्वारा मरीज के तीमारदारों संग मारपीट, कमरे के अंदर बंधक बनाने और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपित डॉक्टर ने पुलिस चौकी में भी पीड़ित की पत्नी के पेट में पुलिस के सामने ही लात भी मार दी। कोतवाली थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अल्लापुर निवासी सर्वेश शुक्ला की तहरीर के मुताबिक, वह गुरुवार रात अपने ड्राइवर कृष्ण कुमार केसरवानी के साथ मरीज नरबहादुर को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। गार्ड ने अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाने की सलाह दी। आरोप है कि ट्रामा सेंटर में ड्यूटीरत डॉक्टर ने मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद इलाज करने से मना कर दिया। काफी अनुरोध करने के बाद भी डॉक्टर ने गाली गलौ...