Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल : ओपीडी में मोबाइल की रोशनी से देखे गए मरीज
प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल में सोमवार को दोपहर बिजली गुल हो जाने से ओपीडी और वार्डों में अंधेरा छा गया। ओपीडी में डॉक्टरों ने मरीजों को मोबाइल की रोशनी में देखा और परामर्श दिया। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में सर्वाधिक भीड़ रहती है, इसलिए बिजली गुल होने से मरीजों व तीमारदारों को ज्यादा परेशानी हुई। आर्थो वार्ड में डॉ. विक्रम निगम और जूनियर डॉक्टर लगभग 15 मिनट तक अंधेरे में मरीजों को देखते रहे। दोपहर 1:40 बजे के लगभग आर्थो वार्ड की ओपीडी में लगभग 60 मरीज कतार में लगे थे। वहीं मेडिसिन विभाग, हृदय रोग, ईएनटी, त्वचा और सांस रोग विभाग की ओपीडी में अंधेरा होने से मरीजों का परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.