प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तकरीबन चार हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति फंसी हुई। नियमानुसार पांच साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक-शिक्षिकाओं की हर साल रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति होनी चाहिए। इससे पहले महिला शाखा के दो विषयों की 59 शिक्षिकाओं का दिसंबर 2022 में प्रवक्ता पद पर प्रमोशन हुआ था जबकि पुरुष वर्ग की पदोन्नति कई सालों से नहीं हुई है। वर्तमान में महिला शाखा में 1800 से अधिक और पुरुष शाखा में दो हजार से अधिक पद रिक्त हैं। यह भी पढ़ें- सर्वोदय विद्यालयो के प्रधानाचार्यों को पद मिला वेतन नहींपदोन्नति की प्रक्रिया पदोन्नति के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक कराने के लिए दो साल पहले ही ...