Prayagraj News: एरियर-बोनस के लिए नगर आयुक्त से की वार्ता
प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दो महीने से 14 सूत्री मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज सफाई मजदूर एकता मंच के प्रतिनिधियों ने बुधवार को नगर आयुक्त से वार्ता की। वार्ता में एक अप्रैल 2026 से बढ़े वेतन के एरियर का भुगतान दीपावली से पहले कराने का आश्वासन दिया गया। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत वार्षिक बोनस दिलाने की कार्यवाही शासन स्तर पर जारी है। सार्वजनिक अवकाश, न्यूनतम 20 हजार रुपये मजदूरी और लंबित मेडिकल प्रतिपूर्ति पर भी चर्चा हुई। नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दो लोअर, दो टी-शर्ट और एक हाफ जैकेट देने पर सहमति बनी। कर्मचारियों की समस्याओं के लिए हर महीने 15 दिनों के भीतर बैठक होगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दिवाली पर मानदेय व बोनस नहीं मिला तो ठप होगा सफाई कार्य: सफाई मजदूर संघ मंच के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.