Prayagraj News: एयरपोर्ट पर तैनात आरक्षी के घर से लाखों की चोरी
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। चोरों ने एयरपोर्ट पर तैनात आरक्षी के कालिंदीपुरम स्थित मकान से लाखों की चोरी कर ली। चोर करीब तीन लाख के जेवरात, हजारों रुपये नकदी, तीन मोबाइल और अन्य कीमती सामान ले गए। आरक्षी ने धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।मूल रूप से फतेहपुर के थरियांव थानाक्षेत्र में जहानपुर चककोर्रा सादात के रहने वाले दिलीप कुमार सिविल एयरपोर्ट पर तैनात हैं। वह कालिंदीपुरम के एलआईजी कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। उनके मुताबिक, छह अक्तूबर की सुबह करीब पौने पांच बजे ड्यूटी पर जाने के लिए उठे तो घर में चोरी का पता चला। चोर तीन मोबाइल फोन, सोने की चेन, अंगूठी, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, चांदी की पायल 14 हजार रुपये नकद, बैग, कपड़े व अन्य सामान चुरा ले गए थे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एसए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.