प्रयागराज, सितम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम का जोर इस बार आय बढ़ाने पर रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विज्ञापन से 4.36 करोड़ रुपये आय प्राप्त हुई थी। जबकि 2026 के चालू वित्तीय वर्ष में अब तक तीन करोड़ 16 लाख 67 हजार रुपये आय प्राप्त हो चुकी है। महापौर ने कहा कि अभी भी बहुत से प्वाइंट ऐसे हैं, जिससे आय प्राप्त हो सकती है। निर्णय लिया गया कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डो पर यूनिपोल और एलईडी लगाए जाएंगे। वर्तमान में नगर निगम के 276 यूनिपोल लगे हैं, जबकि 46 एलईडी है। इसकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। नगर निगम विज्ञापन अनुभाग में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...