Prayagraj News: एमजी मार्ग पर बनेंगे दो फ्लाईओवर, सीएम ने दी सहमति
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर के प्रमुख मार्ग महात्मा गांधी मार्ग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इलाहाबाद उत्तर के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही यातायात की समस्या रखी। विधायक के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के लिए सहमति दी है। प्रस्ताव के मुताबिक, पहला फ्लाईओवर केपी इंटर कॉलेज से सीएवी इंटर कॉलेज तक बनाया जाएगा। वहीं दूसरा फ्लाईओवर हनुमान मंदिर चौराहे से पहले से एलआईसी बिल्डिंग तक प्रस्तावित है। दोनों फ्लाईओवर बनने से एमजी मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज चौराहा, स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल और बस अड्डे के आसपास आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.