प्रयागराज, नवम्बर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने दृश्य कला विभाग के एमए पेंटिंग पाठ्यक्रम को एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग के समकक्ष मान्यता प्रदान की है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से बुधवार को इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार समकक्षता समिति की संस्तुतियों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत दृश्य कला विभाग के एमए पेंटिंग पाठ्यक्रम को एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग के बराबर माना जाएगा। वहीं दूसरी ओर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर तथा पांच वर्षीय एकीकृत बीएससी-एमएससी (फैमिली एंड कम्युनिटी साइंस) के पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी बुधवार को जारी कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय : विधि की परीक्षाएं 30 से, ...