प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र के एमएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं की समय सारिणी सोमवार को जारी कर दी। नवंबर और दिसंबर में प्रायोगिक परीक्षाएं तथा दिसंबर में लिखित परीक्षाएं होंगी। भौतिक विज्ञान विभाग में एमएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 21 दिसंबर तक दो से पांच बजे तक होंगी। एमएससी तृतीय सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाएं दस दिसंबर से शुरू होंगी। प्राणी विज्ञान विभाग में एमएससी कृषि कीट विज्ञान प्रथम प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 30 नवंबर व तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा एक दिसंबर को सुबह 10 बजे से होंगी। एमएससी प्राणी विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं एक और तीन दिसंबर को होंगी। तृतीय सेमेस्टर कोर की परीक्षाएं तीन और चार दिसंबर तथा इलेक्टिव विष...